जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी एक बीए की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। एकौना गांव निवासी राम उजागिर कश्यप की 22 वर्षीय पुत्री सिंपी एक ड्रीग्री काॅलेज में बीएम की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह युवती की मां जब उसे खोजते हुए भूसे वाले कमरे में गई तो कुंडे से दुपट्टे के सहारे सिंपी की लाश लटकती हुई देख कर शोर मचा दिया। छात्रा की मां की आवाज सुनते ही बाकि परिजन भी वहां पहुंचे गयें और उन्होंने इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने के बाद मृतक छात्रा के घर पहुंचे एसओ ने उसकी लाश को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मौत का कारण नहीं पता चल सका है।

Author: fastblitz24



