Fastblitz 24

प्लेन क्रैश में डप्टी सीएम अजीत पवार और केराकत की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट समेत 5 की मौत

 

जौनपुर। प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ  केराकत की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली समेत कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पिंकी माली फ्लाइट अटेंडेंट थीं। इस हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी एचसी विदिप जाधव, दो पायलट. सुमित कपूर, शांभवी पाठक और केराकत क्षेत्र के भैंसा गांव की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हो गई। सभी के शव जली हुई हालत में रिकवर किए गए हैं।

केराकत क्षेत्र के भैंसा गांव की रहने वाले पिंकी माली 6 साल से बतौर फ्लाइट अटेंडेंट कार्यरत थीं। तस्वीर में पिंकी और डिप्टी सीएम अजीत पवार हैं। जो विमान क्रैश हुआ वो लियर जेट.45 है। यह प्रीमियम बिजनेस जेट था। जिसे वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी संचालित कर रही थी। इस जेट की अधिकतम स्पीड 870 किलोमीटर प्रति घंटे होती है। यह एक बार में 3700 किलोमीटर की उड़ान भर सकता है। विमान में 6 से 8 यात्री सवार हो सकते हैं।

प्राइवेट केबिन से लैस इस विमान में हाइटेक सुविधाएं रहती हैं। हादसा महाराष्ट्र से उड़ान भरने के बाद 256 किलोमीटर दूर बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। अजीत बारामती में पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। रनवे पर उतरने से पहले प्लेन लो विजिबिलिटी की वजह से हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज