जौनपुर। महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में जौनपुर जिले की केराकत तहसील अंतर्गत भैंसा गांव निवासी पिंकी माली की भी जान चली गई। फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी की चार साल पहले शादी हुई थी। पिंकी पाल ढाई महीने पहले अपने भैंसा गांव आई हुईं थीं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार अन्य चार लोग भी इस हादसे में नहीं बच पाए। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर केराकत क्षेत्र में स्थ्ति भैंसा गांव निवासी की पिंकी माली भी शामिल हैं। घटना की जानकारी होते ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लोगों का कहना है कि पिंकी काफी मिलनसार थीं।


Author: fastblitz24

