Fastblitz 24

ईरान ने अमेरिका को दरकिनार कर इजरायल को युद्ध के लिए ललकारा

 

अमेरिका और इजरायल के बीच हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। अब बात चर्चाओं से आगे निकलकर जमीनी एक्शन की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। ईरान ने अमेरिका को दरकिनार करते हुए इजरायल को युद्ध के लिए ललकारा है। इससे ओमान में दोनों देशों की बातचीत के बाद अब वार्ता को फैल समझा जा रहा है।

यूरेनियम संवर्धन की क्षमता बनाए रखने के अपने रुख पर कायम ईरान ने अमेरिका के साथ ओमान बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद रुख कड़ा किया है। इज़रायल को खुली चेतावनी देते हुए रविवार को तेहरान के मशहूर पैलेस्टाइन स्क्वायर पर एक विशाल बैनर लगाया गया है, जिसमें ग्रेटर तेल अवीव (Gush Dan) क्षेत्र के संभावित लक्ष्यों का नक्शा दिखाया गया है।

बैनर पर हिब्रू भाषा में चेतावनी है- मिसाइलों की बारिश के सामने यह इलाका बहुत छोटा है। अमेरिका को लक्षित कर लिखा गया है- तुम शुरुआत करो हम खत्म करेंगे। ओमान वाली वार्ता टूटने पर अमेरिकी वार्ताकार स्टीव व्हिटकॉफ और जेरेड कुशनर सहित अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल प्रतीकात्मक रूप से यूएसएस अब्राहम लिंकन पर जा चढ़ा तो जवाब में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी ईरानी नौसेना के जहाज पर सवार होकर ‘तैयारी का संदेश’ दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज