जौनपुर। शनिवार की सुबह खून से लतपथ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की लाश के पास से गुलाब की पंखुड़ियां पाई गई है। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत सीमा से करीब 50 मीटर दूर जिवली स्थित यूनियन बैंक के पास एक युवक की लाश पाई गई। उस युवक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



