Fastblitz 24

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर ईरान की तरफ रवाना

 

तेहरान। अमेरिका ने अपना दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भी ईरान की तरफ रवाना कर दिया है। इससे पहले USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर, पिछले महीने ही अरब सागर में ईरान के करीब पहुंच चुका है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि “ईरान की लीडरशिप में बदलाव जरूरी हो सकता है”, इसके साथ ही उन्होंने इस इलाके में अमेरिकी मिलिट्री की तैनाती बढ़ाने की भी पुष्टि की है। उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मिलने के बाद रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, कि तेहरान में सत्ता में बदलाव “सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है” क्योंकि उनका प्रशासन, मिलिट्री एक्शन लेने पर सोच रहा है।

वहीं, ईरान के इस्लामिक मौलवी लीडरशिप को हटाने के लिए दबाव डालने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, “ऐसा लगता है कि यह सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है।” ट्रंप का ये बयान उस वक्त आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच कम से कम दो बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन न्यूक्लियर हथियारों और मिसाइलों को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच वाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है, जिसनें ईराम पर हमला करने को लेकर बात की गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज