जौनपुर। जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर में वरुणा नदी के किनारे सरसो के खेत में एक अज्ञात युवक की खून से लतपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जाताई जा रही है कि युवक की ईट और पत्थर से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। सरसों के खेत में करीब 23 वर्षीय अज्ञात युवक की क्षत.विक्षत लाश मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ युवक को देखने के लिए उमड़ पड़ी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां लाश के पास से बाइक और शराब की बोतलें बरामद कीं है। हत्या के इस मामले को लेकर वायरल विडियो में नदी के किनारे एक काले रंग की बाइक भी खड़ी दिखाई दे रही है। उस दौरान संघर्ष के भी निशान मिले। अज्ञात युवक की लाश मिलने के इस मामले को लेकर शुरुआती जांच में कई लोगों के शामिल होने और आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सीओ मड़ियाहूं और फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग गई है। युवक की बेरहमी से हत्या करने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। युवक की हत्या कैसे हुई यह अब पुलिस के खुलासा करने पर ही पता चलेगा। फिल्हाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Author: fastblitz24



