Fastblitz 24

वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण की मिसाल थीं रानी दुर्गावती: राकेश मौर्य

​जौनपुर में समाजवादी पार्टी ने संगोष्ठी आयोजित कर महान वीरांगना को किया याद

जौनपुर (पत्रिका)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला सपा कार्यालय पर गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साहस, शौर्य व मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया।

अन्याय के आगे कभी नहीं झुकाया सिर

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने अन्याय और विदेशी आक्रमण के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की अनुपम प्रेरणा देता है। आज देश को उनके पदचिन्हों पर चलने का पुनः संकल्प लेने की आवश्यकता है।

24 जून 1564 को पाया था वीरगति

रानी दुर्गावती ने 24 जून 1564 को अपने स्वाभिमान और राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। उनके इसी सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में हर वर्ष 24 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत

विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान देश की महिलाओं और युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिए। संगोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा और महेंद्र प्रताप यादव ने भी संबोधित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर गोंड महासभा के जिला उपाध्यक्ष उदयराज गोंड, अजय त्रिपाठी, श्यामनारायण बिंद, हरिश्चंद प्रभाकर, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक, सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र, राजपति गोंड, प्रदीप गोंड, प्रमोद गोंड, मोहन गोंड, पूनम यादव, प्रदीप पाल, रवि यादव, सुनील वासुदेव यादव, गोविंद यादव, कमलेश बिंद और सद्दाम सहित सैकड़ों की संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज