Fastblitz 24

शक्ति मोबाइल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा सोमवार के दिन मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा की भावना को और मजबूती देने के लिए जनपद में नई पहल करते हुए नारी सुरक्षा को समर्पित शक्ति मोबाइल को पुलिस लाइन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु शक्ति मोबाइल में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा.निर्देश देते हुए विभिन्न तरीके बताये कि कैसे हमे जनपद में बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। शक्ति मोबाईल नारी सुरक्षा हेतु 24 घंटे मुस्तैद रहेगी तथा नारी सुरक्षा से महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में स्कूल, कॉलेज बाजार आदि जगहों पर जाकर छात्राओं, महिलाओं को जागरूक करेगी ।

भ्रमण के दौरान शक्ति मोबाईल स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान खुलने एवं बंद होने के समय तथा अधिकांश उन स्थानों पर भ्रमण करेगी जहां पर महिलाओं का आवागमन रहता है इस दौरान शक्ति मोबाईल महिलाओं से संपर्क कर उनका फीडबैक लेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगी। शक्ति मोबाइल वैन में एक महिला उप निरीक्षक 2 महिला आरक्षी, 2 आरक्षी व चालक दिन की शिफ्ट में और इसी प्रकार रात्रि की शिफ्ट में भी उपलब्ध रहेंगें।

कोई भी महिला किसी भी विषम परिस्थिति में शक्ति मोबाइल टीम की सहायता प्राप्त कर सकती है । मौजूद आमजन ने पुलिस की शक्ति मोबाइल सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा के शुरू होने से जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगेगा । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज