Fastblitz 24

मजदूरी मांगने पर दबंगों ने श्रमिक को बुरी तरह पीटा

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला काली कुत्ती में मजदूरी मांगने पर दबंगों ने श्रमिक को बुरी तरह पीट दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर के थाना बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर महमूदपुर निवासी उमेश कुमार गौड़ उम्र लगभग 40 वर्ष को घर में मार्बल और टाइल्स लगाने का टीका दिया गया। इसकी मजदूरी एक लाख तीस हजार रुपए हुई थी। गुरुवार की शाम लगभग 7:00 बजे श्रमिक में जब अपनी मजबूरी मांगा तब दबंगों ने उसे पीट कर जहां बुरी तरह घायल किया वही उसके अचेत हो जाने पर उसे नईगंज में स्थित एक निजी चिकित्सालय के सामने लाकर उसे फेंक दिया और चलते बने। उसे घायल अवस्था में देखकर 112 की सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसने 108 को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। घायल का गुरुवार देर रात तक उपचार चला। इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। सूत्र बताते हैं कि दबंग के भाय से श्रमिक अस्पताल से घर भाग गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज