जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के पराहित गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने शुक्रवार के दिन घर में रखा जहरीला पदार्थ कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक समुदायिक केंद्र में इलाज के लिए भर्मी कराया, जहां डाॅक्टरों ने युवती की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पराहित गांव निवासी दिनेश कुमार की 21 वर्षीय पुत्र कंचन ने बीते शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इस बात की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने आनन फानन में युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले गयें।

Author: fastblitz24



