Fastblitz 24

ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र कें ग्राम पचवर गांव निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल देने और अपने पति पर उससे छिपाकर दूसरी महिला से कोर्ट मैरेज करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पचवर निवासी पीड़ित महिला रिंकी सरोज ने बताया कि उसकी शादी 2018 को जिला प्रयागराज के सरायममरेज में हुई थी। महिला की दो बेटिया और एक बेटा भी है।

महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने अपने पति अमित कुमार पर यह भी आरोप लगाया कि उसने चार साल पहले बिना बताए किसी दूसरी महिला के साथ कोर्ट मैरेज कर लिया। आगे रिंकी ने बताया कि इस बात की जानकारी उसे एक सप्ताह के बाद पता चली है।

पीड़ित महिला ने बताया कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मैं इतने सालों तक सब कुछ सहती रही। इस मामले को लेकर समझौता भी हुआ लेकिन ससुराल के लोग फिर से महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब 18 फरवरी की रात करीब 10 बजे दहेज की बात को लेकर पति और ससुराल वालों ने विवाद खड़ा कर दिया। महिला ने बताया उसी दौरान मेरे पति अमित और ससुराल के लोगों ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया, उसके बाद घर से निकाल दिया।

इस हमले में पीड़ित महिला रिंकी सरोज के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। पति और ससुराल के लोगों की बुरी तरह पीटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर ससुराली पक्ष के कुल सात लोगों अमित कुमार, अमरावती देवी, अर्चना सरोज, मधू सरोज, जयप्रकाश सरोज, रामसूरत, जुग्गन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सांत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज