Fastblitz 24

फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। चन्दवक पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीते 27 फरवरी को ग्राम अमहित थाना केराकत क्षेत्र मे विद्यालय के पास तरांय के कुछ लड़को से ग्राम गोठोली के समीर पुत्र जमालु से विवाद हो गया था। उस विवाद में समीर नामक युवक व उसके दोस्त उत्तेजित हो गये और गांव वाले उनको समझाने का प्रयास करने लगें। गांव वालों के समझाने के दौरान उसमे से दो लोगो ने असलहा निकालकर गांव वालो पर लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

फायरिंग के दौरान गांव वाले भागकर अपने अपने घरो मे छिप गये चारो तरफ दहशत व अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गांव वालो के सहयोग से केराकत क्षेत्र के चैरा निवासी अविनाश कुमार पुत्र स्व0 अशोक कुमार राम को पकड़ लिया। आगे पुलिस ने बताया कि बाकि 7 बदमाश तीन अलग.अलग बाइकों से फरार हो गये। पुलिस ने इस मामले में पकडे गये युवक अविनाश कुमार व मौके से फरार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love