
इस्लामाबाद. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली-अमेरिकी हमले में हुई मौत ने न केवल मध्य पूर्व, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान भी सुलग गया है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में छिड़ी जंग में पहले ही हजारों लोग मारे जा चुके हैं. इस बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शाहबाज शऱीफ अमेरिका को खुश करने के लिए अपने ही लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया है. खामेनेई की मौत के बाद कराची और इस्लमाबाद सहित पाकिस्तान के कई शहरों में शिया समुदायों और धार्मिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. लेकिन यह विरोध प्रदर्शन तब खूनी संघर्ष में बदल गया जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर सीधी कार्रवाई शुरू कर दी. रविवार को करांची में शिया संगठनों ने अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास तोड़फोड़ और आगजनी की थी. स्कार्दु और लाहौर में भी प्रदर्शन हुए और इस दौरान झड़प में कुल 35 लोगों की मौत हो गई.


इस मौत पर पाकिस्तानी मीडिया और कई यूट्यूबरों ने पाकिस्तानी रेंजर की इस कार्रवाई की आलोचना शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूट्यूबर्स आर्मी चीफ असीम मुनीर और पीएम शाहबाज शरीफ पर इस मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं. यूट्यूबरों का कहना है कि असीम मुनीर और शाहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने से लिए गोलियां चलवा रहे हैं, ताकि वह ट्रंप के साथ अगली मीटिंग में बोल सकें कि देखिए अमेरिका का वह कितना ख्याल करते हैं.
Author: fastblitz24



