Fastblitz 24

संचारी रोगों पर वार, 1 अप्रैल से बड़ा अभियान

🟡 जौनपुर में निकलेगी जागरूकता रैली, घर-घर चलेगा दस्तक अभियान

जौनपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इसके साथ ही दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा, जिसमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मच्छरजनित एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विशेष साफ-सफाई अभियान, दवा छिड़काव और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी।
अभियान का शुभारंभ 1 अप्रैल को जिला टीबी चिकित्सालय परिसर से सुबह 10 बजे जागरूकता रैली निकालकर किया जाएगा। इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्कूली छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता बेहद जरूरी है, तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज