Fastblitz 24

एसएसपी का ‘ट्रेनिंग मंत्र’ : रिक्रूटों को जौनपुर पुलिस ने थमाया अनुशासन का ‘सूटकेस’ !


शुभकामनाओं के साथ अलविदा : सजग रहो, समर्पित बनो !

जौनपुर। सोमवार  को पुलिस लाइन जौनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

परिचय से प्रेरणा : ईमानदारी का पाठ

सभी आरक्षियों से परिचय लेते हुए एसएसपी ने अनुशासन, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का संदेश दिया।

जनसेवा का संदेश : मधुर व्यवहार, मजबूत ट्रेनिंग

जनसेवा की भावना से कार्य करने, आमजन से मधुर व्यवहार रखने व प्रशिक्षण में शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत बनने के निर्देश दिए। कानूनों की गहन जानकारी व वरिष्ठों के आदेशों का अटल पालन करने पर जोर दिया।

पुलिसिंग का राज : जज्बा, कानून और गुरु दर्शन

      पुलिसिंग को मेहनत, ईमानदारी, जज्बे, प्रशिक्षण व गुरु-शिष्य परंपरा से सीखा जाने वाला व्यावसायिक गुण बताते हुए एसएसपी ने कहा कि उच्च पदस्थ अनुभवी अधिकारियों से नई पीढ़ी को बहुत कुछ ग्रहण करने को मिलता है। अंत में सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज