Fastblitz 24

दुर्गावती आईटीआई में कैंपस सिलेक्शन, 38 छात्रों को मिली मारुति में नौकरी

जौनपुर। करंजाकला विकासखंड के दुर्गावती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), डाल्हनपुर सिद्धिकपुर में आयोजित कैंपस सिलेक्शन में युवाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मारुति कंपनी द्वारा आयोजित इस साक्षात्कार प्रक्रिया में जिले के 38 युवाओं का चयन किया गया है।

85 प्रतिभागियों ने आजमाया भाग्य

संस्थान परिसर में आयोजित इस कैंपस सिलेक्शन में विभिन्न ट्रेडों के कुल 85 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मारुति कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में युवाओं के कौशल और योग्यता को परखा गया। अंततः 38 प्रतिभागियों को कंपनी ने अंतिम रूप से चयनित किया।

जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी

सफल प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कंपनी की ओर से चयनित छात्रों को एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

भविष्य में भी मिलेंगे अवसर

इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के प्रबंधक पवन सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। पवन सिंह ने संस्थान के अन्य छात्रों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी तरह कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज