Fastblitz 24

जौनपुर में खूनी संघर्ष: कार बैक करने के विवाद में भिड़े दो समुदाय

H

दनादन चलीं गोलियां, छावनी में बदला आदमपुर!

बर्थडे पार्टी की खुशियां चीखों में बदलीं; पुलिस के सामने ही भारी तनाव

रसूखदारों के आगे बेबस खाकी, अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं

विशेष संवाददाता, जौनपुर।

शहरी इलाके के लाइन बाजार थाना क्षेत्र का आदमपुर गांव मंगलवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार से दहल उठा। एक दलित परिवार में चल रही खुशियों की महफिल पल भर में जंग के मैदान में तब्दील हो गई। महज कार आगे-पीछे करने के मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो समुदाय आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चले, खून बहा और फिर दहशत फैलाने के लिए हवा में दनादन फायरिंग की गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

​तमाशाई बनी रही खाकी, रसूख के आगे घुटने?

​सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे आदमपुर में एक दलित परिवार में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान वहां खड़ी एक कार को बैक करने को लेकर हल्की सी टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भारी पड़ेगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। देखते ही देखते दूसरे समुदाय के लोग लामबंद होने लगे और हथियारों के साथ दलित बस्ती पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावरों से खुद को घिरा देख और जान बचाने की खातिर एक पक्ष की ओर से अवैध तमंचे से हवा में गोलियां दाग दी गईं। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई।

दहशत का माहौल: “विवाद बढ़ता देख दूसरे पक्ष के लोग अचानक भारी तादाद में जुटने लगे। अगर वक्त रहते हवाई फायरिंग कर हमलावरों को पीछे न धकेला जाता, तो लाशें बिछ सकती थीं।” — एक प्रत्यक्षदर्शी

​पुलिस की सुस्ती पर सुलगते सवाल

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर दौड़े। गनीमत रही कि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया, वरना बुधवार की सुबह किसी बड़ी अनहोनी के साथ होती। लेकिन सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़ा हो रहा है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी खाकी के हाथ पूरी तरह खाली हैं।

​प्रभारी निरीक्षक का रटा-रटाया बयान

​इस पूरे खूनी खेल और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ने के मामले में जब’ ने लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह से सीधा सवाल किया, तो उनका पारंपरिक और रटा-रटाया जवाब सामने आया। उन्होंने कहा:

  • ​”चूंकि किसी भी पक्ष ने डर या दबाव के कारण लिखित तहरीर नहीं दी है, इसलिए पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है।”
  • ​”मामले की छानबीन की जा रही है।”

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज