Fastblitz 24

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण

जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। 98 यूपी बटालियन द्वारा आयोजित इस शिविर में कैडेटों को सैन्य विधाओं के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, विशेषकर यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।

                             आगे पढ़िए

कैंप कमांडेंट कर्नल आलोक डी सिंह ने कैडेटों को हथियारों के सुरक्षित संचालन, लक्ष्य पर एकाग्रता और सटीक निशाना लगाने की बारिकियों व तकनीकों से अवगत कराया। उनके दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कैडेटों ने फायरिंग रेंज पर अपना कौशल दिखाया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। फायरिंग के अलावा शिविर में कैडेटों को ‘मैप रीडिंग’ (मानचित्र अध्ययन) और ‘फील्ड क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट’ (युद्ध कौशल) जैसी महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधियों का भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेटों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से जनपद की ट्रैफिक पुलिस टीम ने शिविर का दौरा किया। पुलिस टीम ने उपस्थित कैडेटों को यातायात नियमों की बारीकियां समझाईं और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि वे समाज में इसके प्रति जागरूकता फैला सकें।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज