Fastblitz 24

रोडवेज कॉलोनी की जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वास

जौनपुर।जिले के रोडवेज परिसर के आसपास की कॉलोनियों में इन दिनों स्थानीय नागरिक बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन तमाम समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और समाधान के लिए पुरजोर आग्रह किया।डवेज कॉलोनी की जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन |

आगे पढ़िए

क्षतिग्रस्त नाली और जल निकासी सबसे बड़ी समस्या
मामले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या को कॉलोनी की बदहाली से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में कॉलोनी में जेसीबी से कार्य के दौरान नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है और गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। नागरिकों ने मांग की है कि इस क्षतिग्रस्त नाली की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और नालियों की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज