जौनपुर। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर दो अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों ही मामलों में स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिल सकी है।
आगे पढ़िए

पहली घटना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र की है, जहां नएपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 325 पर एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। वह सफेद रंग की पैंट और सफेद चप्पल पहने हुए था। उसका रंग गेहूंआ और कद औसत है। सूचना मिलते ही जफराबाद जीआरपी पुलिस और स्थानीय मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
Author: fastblitz24

