जौनपुर :सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट के जरिए रंगबाजी दिखाने, भड़काऊ वीडियो बनाने और झगड़ालू गैंग बनाकर इलाके में आतंक का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जौनपुर द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ”ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना खुटहन पुलिस ने आज एक शातिर अराजकतत्व को गिरफ्तार किया है।
आगे पढ़िए

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां, मनबढ़ई, हिंसक और भारी आक्रामक पोस्ट साझा करता था। वह रंगदारी से संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया पर ‘झगड़ालू गैंग’ बनाकर आम जनता के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा कर रहा था। शांति व्यवस्था को खतरे में डालने के आरोप में पुलिस ने उसे संबंध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है |
गिरफ्तार किए गए अरोपी की पहचान प्रभाकर गौतम पुत्र चिखुरी गौतम के रूप में हुई है, जो खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम भागमलपुर का निवासी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है।इस मनबढ़ युवक को दबोचने वाली खुटहन थाने की टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) दिनेश कुमार सिंह, उप-निरीक्षक (SI) महेन्द्र यादव और हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें। हथियारों का प्रदर्शन करने, गैंग बनाने या समाज में दहशत फैलाने वाली रील्स व पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Author: fastblitz24



