जौनपुर :उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस द्वारा अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सिकरारा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वारंटी अरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
आगे पढ़िए

माननीय न्यायालय एसीजेएम (ACJM) द्वितीय जौनपुर द्वारा जारी संबंध धाराओं के तहत वांछित वारंटी दशरथ पुत्र रघुनाथ को पुलिस ने उसके पैतृक निवास ग्राम भुईला से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।पकड़ा गया आरोपी दशरथ एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ सिकरारा थाने में मारपीट, धमकी और शांति भंग करने से संबंधित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं
शातिर वारंटी को सलाखों के पीछे भेजने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से सिकरारा थाने के उप-निरीक्षक (SI) संजय सरोज और कांस्टेबल नितीश शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Author: fastblitz24



