जौनपुर : उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बक्शा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना और जांच-पड़ताल के बाद इन सभी को हिरासत में लिया।
आगे पढ़िए

पकड़े गए सभी आरोपी बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम कौली के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी आरोपियों के खिलाफ बक्शा थाने में संबंध धाराओं के में मामला पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के सभी नियमों व निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है।
इस हत्याकांड के वांछित आरोपियों को दबोचने वाली टीम में बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के साथ कांस्टेबल वीरेन्द्र विश्वकर्मा, रिक्रूट कांस्टेबल दुर्गेश गिरी, महिला कांस्टेबल मधु यादव और रिक्रूट महिला कांस्टेबल डाली सिंह शामिल रहीं।पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी अरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई पूरी कर उन्हें संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेजा जा रहा है।


Author: fastblitz24



