Fastblitz 24

शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी शिवम चौहान घर से गिरफ्तार

 जौनपुर : शाहगंज थाना पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को घेराबंदी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

आगे पढ़िए

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर शाहगंज थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोपा में दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिवम चौहान पुत्र दिवंगत रामप्रवेश चौहान को उसके घर से ही दबोच लिया।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शिवम चौहान के खिलाफ शाहगंज थाने में संबंध धाराओं के तहत गंभीर मामला पंजीकृत है। आरोपी इस मामले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुक-छिप रहा था।इस आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली शाहगंज थाने की टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे | शाहगंज थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम चौहान को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आगे की आवश्यक विधिक (कानूनी) कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज