Fastblitz 24

गरीब बेटियों के विवाह में सहारा बना सेवार्थम फाउंडेशन, शाहपुर व अहिरौला में बढ़ाया मदद का हाथ

सुल्तानपुर :समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय सेवार्थम फाउंडेशन ने एक बार फिर मानवता और सहयोग की अनूठी मिसाल पेश की है। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में संस्था की टीम ने चांदा क्षेत्र के शाहपुर तथा लंभुआ क्षेत्र के अहिरौला गांव में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

आगे पढ़िए

चांदा क्षेत्र के शाहपुर ग्राम सभा में दिवंगत चौथीराम की पुत्री डिम्पी के विवाह के अवसर पर सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से ₹11,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के बावजूद ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से यह विवाह समारोह संपन्न हुआ। संस्था ने बेटी के सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संकट की घड़ी में परिवार का हाथ थामा।

 

वहीं, दूसरी तरफ लंभुआ क्षेत्र के अहिरौला गांव निवासी राम मिलन बौद्ध की पुत्री खुशबू के विवाह में भी फाउंडेशन ने बड़ा योगदान दिया। परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा पूर्व में ही ₹11,000 की नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई थी। इसके बाद विवाह समारोह के दिन संस्था की ओर से नवविवाहित जोड़े को बेड, तकिया, कंबल, श्रृंगारदान, कुर्सी, टेबल और अलमारी समेत आवश्यक गृहस्थी की सामग्री भेंट की गई।

इस सेवा कार्य पर अपने विचार साझा करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने कहा, “बेटी की मुस्कान ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। जब पूरा समाज एकजुट होकर किसी जरूरतमंद बेटी का सहारा बनता है, तो वह विवाह केवल एक परिवार का न रहकर पूरे समाज का उत्सव बन जाता है।”संस्था के पदाधिकारियों ने संकल्प दोहराया कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल कागजी सहायता देना नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना है। संस्था बेटियों के विवाह के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजहित के अन्य कार्यों में लगातार अपनी सक्रियता बनाए रखेगी।कार्यक्रम के अंत में संस्था ने सहयोग करने वाले स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों का आभार जताया तथा नवविवाहित जोड़ों के सुखद व मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज