Fastblitz 24

‘अज्जू’ बने श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा, उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन)

​संगठन के विस्तार के लिए स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दी सहमति

जौनपुर के अजय वर्मा को सौंपी गई प्रशासनिक जिम्मेदारी।

नई दिल्ली/लखनऊ/जौनपुर:

     ​सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद के संवर्धन के लिए निरंतर सक्रिय ‘श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा’ ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में जौनपुर निवासी अजय वर्मा ‘अज्जू’ को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रशासनिक कार्य प्रभारी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अध्यक्ष की घोषणा पर संगठन में उत्साह

श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ (एडवोकेट) ने अजय वर्मा के मनोनयन की घोषणा करते हुए कहा कि स्वामी चक्रपाणि महाराज के नेतृत्व में पूरे देश में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजय वर्मा के अनुभव से उत्तर प्रदेश में अखाड़े की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावशाली और सक्रिय होगी।

राष्ट्र निर्माण और सेवा का संकल्प

अखाड़ा परिषद का मूल उद्देश्य स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के आदर्शों के अनुरूप राष्ट्र को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है। परिषद की कार्ययोजना में निम्नलिखित बिंदु प्राथमिकता पर हैं:

  • युवा एवं सामाजिक कार्य: युवाओं के चरित्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और नदियों की स्वच्छता।
  • नारी सुरक्षा एवं जीव दया: नारी सम्मान की रक्षा और असहाय जीवों की सेवा।
  • मंदिरों का संरक्षण: भगवान चित्रगुप्त के मंदिरों को सशक्त बनाना और सनातन मंदिरों को आत्मनिर्भर व सुरक्षित करना।
  • सामाजिक समरसता: ‘सहभोज’ कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों को जोड़कर आपसी प्रेम और एकता का संदेश प्रसारित करना।

कायस्थ समाज सहित सर्व समाज का आह्वान

संगठन ने विशेष रूप से कायस्थ समाज से आग्रह किया है कि वे अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए संगठन से जुड़ें। साथ ही, सर्व समाज के लोगों से आह्वान किया गया है कि राष्ट्र, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए वे इस मिशन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। परिषद का अंतिम लक्ष्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को विश्व स्तर पर प्रसारित करना है।

पदाधिकारियों ने दी बधाई

अजय वर्मा ‘अज्जू’ को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देने वालों में राष्ट्रीय प्रमुख सचिव वेद आशीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचेतक स्वप्निल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी कुमार नारायण, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, वागीश चंद श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, अवनीश कुमार यादव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव और अभय कुमार श्रीवास्तव सहित अखाड़े के अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज