Fastblitz 24

जौनपुर: लेखपाल-कानूनगो की मिलीभगत से दबंगों का खेल, महिला की जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास

सरायख्वाजा के मोलनापुर का मामला; बिना आदेश पैमाइश का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, 112 पुलिस के दखल पर थमा विवाद

जौनपुर:

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने कानून को ताक पर रखकर एक महिला की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। हद तो तब हो गई जब बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के लेखपाल और कानूनगो की उपस्थिति में जमीन की पैमाइश शुरू करा दी गई, जबकि उक्त जमीन का कोई भी विवरण खतौनी में विपक्षियों के नाम दर्ज नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

मोलनापुर निवासी पीड़ित रेनू उपाध्याय पत्नी स्व. राम सहाय उपाध्याय ने बताया कि आनंद पांडे पुत्र राजीव पांडे अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने और उसके परिवार ने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है।

बिना आदेश के पैमाइश का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों ने कथित तौर पर लेखपाल और कानूनगो के माध्यम से जमीन की पैमाइश करने का प्रयास किया, जबकि इस जमीन के स्वामित्व से संबंधित कोई भी सरकारी आदेश मौजूद नहीं है। जमीन खतौनी में भी विपक्षियों के नाम से दर्ज नहीं है, इसके बावजूद प्रशासन के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता से पैमाइश का खेल रचा जा रहा था।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना ‘यूपी 112’ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले को हस्तक्षेप कर शांत कराया और पैमाइश की प्रक्रिया को रुकवाया। पीड़ित महिला ने अब पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज