Fastblitz 24

पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

 दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने की गिरफ़्तारी 

 

**जौनपुर:* जनपद थाना शाहगंज औऱ थाना केराकत पुलिस ने हत्या की दो अलग-अलग मामलों में दो दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है शाहगंज थाना अंतर्गत हुई एक हत्या मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार उर्फ लाला और सतेन्द्र कुमार यादव, दोनों ग्राम सुरिस, शाहगंज के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ दलित समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला दर्ज था।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह और उनकी टीम ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

 

*

 

 

 

वहीं केराकत थाना पुलिस ने एक हत्या मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आयुष मिश्रा उर्फ कल्लू और अशोक दूबे उर्फ पिन्टू दूबे हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया ईंट भी बरामद किया

प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय और उनकी टीम ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

 

**दोनों ही मामलों में जौनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून का शासन स्थापित किया है।**

* गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज