मेन्यू

लोड हो रहा है...

जौनपुर में चार दिवसीय जगन्नाथ रथोत्सव संपन्न, कढ़ी-भात महाप्रसाद वितरण के साथ उमड़ा जनसैलाब

​(विशेष संवाददाता)

जौनपुर.

​         भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का रविवार को धार्मिक विधि-विधान और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ समापन हो गया। चार दिनों तक चले इस धार्मिक उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रभु के दर्शन एवं पूजन के लिए मंदिर परिसर में एकत्र हुई।

​समारोह की शुरुआत सुबह प्रभु जगन्नाथ, उनके अग्रज भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा के षोडशोपचार पूजन से हुई, जिसे आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी ने संपन्न कराया।

वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के पश्चात भगवान को कढ़ी-भात, मौसमी सब्जियों, मालपुआ तथा शाही खीर का विशेष भोग अर्पित किया गया।

​पूजनोत्सव के उपरांत विशाल ‘कढ़ी-भात’ भंडारे का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अर्चक पंडित दिनेश चंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। दिनभर चले इस महाप्रसाद वितरण अभियान में शहर के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों समेत हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

​रथ यात्रा समिति के पदाधिकारियों तथा मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही इस वर्ष के चार दिवसीय वार्षिक रथोत्सव का शांतिपूर्ण एवं भव्य समापन हुआ।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय