सुलतानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फरीदीपुर स्थित केएनआईटी परिसर में आयोजित दो दिवसीय समारोह के अंतिम दिन रविवार को सामाजिक समरसता की एक मिसाल देखने को मिली। समारोह में 477 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिनमें छह मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी रीति-रिवाज से निकाह भी कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विनय कुमार सिंह ने उनका औपचारिक स्वागत किया।
आगे पढ़िए
वैदिक मंत्रोच्चार और इस्लामी परंपराओं के संगम बने इस आयोजन ने कौमी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए विधायक राजेश गौतम ने कहा, “यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे जरूरतमंद बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो रहा है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है।”
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी कि विवाह मंडप में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक जोड़े का अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया। इसके अतिरिक्त, समारोह स्थल पर पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा आगंतुकों के बैठने के सुचारू प्रबंध किए गए थे।
समारोह के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखद और उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भदैया ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, जिला विकास अधिकारी (DDO), परियोजना निदेशक (DRDA), जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है
चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह



