जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। मड़ियाहूं स्थित गौशाला पर आयोजित मुख्य समारोह में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ अपने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
आगे पढ़िए
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। युवा मोर्चा के उत्साह और भव्य तैयारी की उपस्थित नेताओं ने जमकर सराहना की |
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला महामंत्री स्कंद पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री पंकज पाठक, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) रमेश विश्वकर्मा, मड़ियाहूं महामंत्री रजनीश सिंह, बजरंग दल के जिला केंद्र प्रमुख अभय शर्मा, जिला मंत्री सचिन पंडित और सत्यम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है
चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह



