जौनपुर। स्थानीय नगर के काजीकोट वार्ड स्थित ओम साईं नाथ हॉस्पिटल में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। अस्पताल में पहली बार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के कूल्हे का बेहद जटिल प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट) ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिससे मरीज को एक नया जीवन मिला है।
आगे पढ़िए
मिली जानकारी के अनुसार, मरीज लंबे समय से एवीएन (AVN) की गंभीर बीमारी के कारण कूल्हे के दर्द से पीड़ित था। आर्थिक तंगी के चलते परिवार वाराणसी, लखनऊ या दिल्ली जैसे बड़े शहरों में इलाज कराने में असमर्थ था। परिजनों ने मड़ियाहूं स्थित ओम साईं नाथ हॉस्पिटल के डॉ. अनिल सिंह पटेल एवं प्रबंधक सुनील पटेल से संपर्क किया, जहां जांच के बाद कूल्हे के तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने बेहद कम खर्च में यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की।
इसी क्रम में अस्पताल में एक 24 वर्षीय युवक के घुटने के लीगामेंट की सर्जरी भी आधुनिक दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक की गई। दोनों जटिल ऑपरेशनों को पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिवजी प्रजापति (एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी, फेलोशिप, एमएनएएमएस) ने अंजाम दिया, जो दिल्ली एम्स (AIIMS) और अपोलो हॉस्पिटल से प्रशिक्षित हैं।ऑपरेशन की सफलता पर मरीज और उनके परिजनों ने चिकित्सकों की टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
इस सफल ऑपरेशन के दौरान डॉ. प्रमोद प्रजापति, प्रद्युम्न विश्वकर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट संजीव प्रजापति, नीरज सहित अस्पताल का समस्त मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब मड़ियाहूं और आसपास के लोगों को हड्डी संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में घुटना, कमर व कूल्हे का दर्द, साइटिका, लीगामेंट इंजरी और जटिल फ्रैक्चर जैसी समस्याओं का अत्याधुनिक तकनीकों से रियायती दरों पर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है
चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह



