जौनपुर | जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरपतहाँ थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में सरपतहाँ पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान शेखाहीं नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 01 अदद देसी तमंचा (.315 बोर) और 01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके से
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सरपतहाँ पर संबंध धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।




