मेन्यू

लोड हो रहा है...

पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में आई समाजवादी मजदूर सभा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जौनपुर |  जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पेपर लीक और परीक्षा धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के आंदोलन को समाजवादी मजदूर सभा ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित यादव ने जारी एक बयान में केंद्र सरकार से छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित यादव ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं के अधिकारों, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की न्यायसंगत मांगों को लेकर किया जा रहा है। इसे नजरअंदाज करना लोकतंत्र की भावना के पूरी तरह विपरीत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और लगातार हो रही धांधली से हताश है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली से छात्रों का भरोसा उठ चुका है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण री-नीट (Re-NEET) परीक्षा में लगभग 2 लाख से अधिक छात्रों का शामिल न होना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पेपर लीक और अनिश्चित भविष्य से तंग आकर 20 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया है, जो बेहद दुखद है। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारी छात्र कोई देशद्रोही या आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि वे देश का भविष्य हैं। छात्रों पर किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
 समाजवादी मजदूर सभा की प्रमुख मांगें:
1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
2. दोषियों पर सख्त कार्रवाई: नीट (NEET) पेपर लीक में शामिल दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. मुआवजे का प्रावधान: पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
4. मुकदमे वापस हों: शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।
5. सोनम वांगचुक से वार्ता: सोनम वांगचुक से सरकार सीधा संवाद स्थापित कर उनका अनशन समाप्त कराए।
6. छात्रों से संवाद: प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ टेबल टॉक कर उनकी समस्याओं का शीघ्र और समयबद्ध समाधान निकाला जाए।
अंत में डॉ. अमित यादव ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय