मेन्यू

लोड हो रहा है...

पुराने विवाद में खूनी संघर्ष: दबंगों ने चाचा-भतीजे को लाठी-सरिया से पीटा, हालत गंभीर, 5 पर FIR

जौनपुर। क्षेत्र के गौराखुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। पांच लोगों ने गोलबंद होकर चाचा-भतीजे को लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर स्थानीय पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

घात लगाकर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोटें

पीड़ित राजबली यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बीती 22 जुलाई को उनका छोटा भाई संजय और बेटा आशुतोष बाइक से दुकान की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे पुरानी टंकी गेट के पास पहुंचे, पूर्व से घात लगाए बैठे पड़ोसी कल्पनाथ, राजेश, पंकज, लक्की और कैलाश यादव ने एक राय होकर उन्हें जबरन रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। हमले में दोनों के हाथ-पैर टूट गए, सिर फटने से वे लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। शोर-शराबा सुनकर जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी नौपेड़वा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल संजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि आशुतोष का इलाज जौनपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़ित के बड़े भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी कल्पनाथ, राजेश, पंकज, लक्की और कैलाश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय