मेन्यू

लोड हो रहा है...

जलालपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद

जौनपुर |  जिले की जलालपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से छीना गया एक टच-स्क्रीन मोबाइल फोन, ₹2,000 नकद तथा बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है।

क्या था मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 19 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे छतारी पुलिया हाईवे पर तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने नेवढ़िया (उत्तर पट्टी) निवासी मंसूर अली पुत्र मोहम्मद हनीफ को घेर लिया था। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित का पर्स, मोबाइल फोन और ₹8,000 नकद छीन लिए थे और मौके से फरार हो गए थे।

​पीड़ित की तहरीर पर थाना जलालपुर में 23 जुलाई 2026 को तीन अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध संबंध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 24 जुलाई 2026 की रात्रि में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने असबरनपुर अंडरपास हाईवे पुलिया के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय