मेन्यू

लोड हो रहा है...

श्री रामजानकी मंदिर मियापुर के विकास के लिए 1.34 करोड़ की योजना का शिलान्यास, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया भूमि पूजन

जौनपुर | उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘वंदन योजना’ के तहत नगर पालिका परिषद जौनपुर स्थित ऐतिहासिक श्री रामजानकी मंदिर, मियापुर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने ₹1 करोड़ 34 लाख की लागत से होने वाले अवस्थापना विकास कार्यों का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंदिर परिसर में भूमि पूजन कर परियोजना के शिलापट्ट का अनावरण किया। “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के धार्मिक स्थलों का व्यवस्थित और भव्य विकास किया जा रहा है। वंदन योजना के तहत श्री रामजानकी मंदिर में ₹1.34 करोड़ की लागत से श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे न केवल मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि जौनपुर में धार्मिक पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा।” ​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जौनपुर की जनता की आस्था का यह प्रमुख केंद्र अब भव्य स्वरूप धारण करेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री और राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा और राहत मिलेगी।

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय