Fastblitz 24

चौकिया धाम में मां शीतला की भव्य पूजा अर्चना, तृतीय दिन का विशेष महत्व

जौनपुर: आज गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन चौकिया धाम में मां शीतला की भव्य पूजा अर्चना की गई। मंदिर महंत विवेकानंद जी ने बताया कि आज के दिन मां त्रिपुर सुंदरी की विशेष पूजा होती है। 

मां त्रिपुर सुंदरी को विद्या की देवी माना जाता है। वे सौंदर्य, ऐश्वर्य और आध्यात्मिक ज्ञान की देवी हैं। इन्हें राजराजेश्वरी देवी और ललिता देवी के नाम से भी जाना जाता है। ये ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं और इनकी कृपा से साधक को आत्मज्ञान और अद्वितीय शक्ति प्राप्त होती है। 

महंत जी ने बताया कि इस दिन की गई साधना से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

आज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने मां शीतला के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाएं मांगी।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love