जौनपुर : जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित व वारंटी आरोपी की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरपतहाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों से संबंधित 02 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पहला मामला: मुकदमे से संबंधित वारंटी आरोपी राम अवतार (उम्र 48 वर्ष) पुत्र लहुरी, निवासी ग्राम कुशियाबहार (थाना सरपतहाँ) को हमजापुर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
दूसरा मामला: चोरी व माल बरामदगी से जुड़े मुकदमे में वांछित अभियुक्त रामबली कोहार पुत्र बच्चूलाल, निवासी ग्राम बूढ़ूपुर (थाना सरपतहाँ) को उसके गांव बूढ़ूपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है।




