Fastblitz 24

अटूट आस्था का अद्भुत उदाहरण: 21000 साष्टांग दंडवत कर मां शीतला धाम पहुंचे भक्त

18 घंटे में 10 किमी की कठिन यात्रा पूरी कर सिंटू यादव पहलवान ने दिखाई भक्ति की मिसाल, नवरात्र पर चौकिया धाम में गूंजे जयकारे

जौनपुर।
श्रद्धा, आराधना और भक्ति की शक्ति जब चरम पर होती है, तो भक्त असंभव को भी संभव कर दिखाता है। ऐसा ही अद्भुत दृश्य गुरुवार की शाम जनपद के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां शीतला धाम चौकिया में देखने को मिला, जहां नवरात्र स्थापना के अवसर पर भक्तों की आस्था अपने चरम पर नजर आई।

विकास खंड धर्मापुर के ग्राम बाले मऊ सेवई नाला निवासी सिंटू यादव पहलवान ने अपनी अटूट श्रद्धा का अनोखा उदाहरण पेश किया। उन्होंने लगभग 21000 साष्टांग दंडवत करते हुए करीब 10 किलोमीटर की दूरी 18 घंटे में तय कर मां शीतला के दरबार में हाजिरी लगाई। गुरुवार भोर में अपने गांव से यात्रा प्रारंभ करने वाले सिंटू यादव के साथ दर्जन भर से अधिक सहयोगी भी इस धार्मिक यात्रा में शामिल रहे।
पूरे रास्ते भक्तों का समूह मां शीतला के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाता रहा। साष्टांग दंडवत करते हुए कठिन यात्रा पूरी कर जब वे चौकिया धाम पहुंचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालु भी इस अनूठी भक्ति को देख भावविभोर हो उठे।


मंदिर पहुंचकर सभी भक्तों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त किया और जयकारों के साथ वापस अपने घर के लिए प्रस्थान किया।
इस यात्रा में मटरू, करन, शनि, भोला, अंश, सौरभ, विशाल, नीरज (पहलवान), किशन, धनंजय (पहलवान), सुरेश चंद्र यादव, विकास, आकाश, रवि, निक्कू, नितेश, रामेश्वर, खिचड़ू, पिंटू, धर्मेंद्र, जितेंद्र यादव (पहलवान) एवं गोलू पहलवान सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।


यह दृश्य एक बार फिर साबित करता है कि सच्ची भक्ति में अपार शक्ति होती है, जो भक्त को हर कठिनाई पार करने की प्रेरणा देती है ।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज