Fastblitz 24

UPMSRA जौनपुर इकाई का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, अनिल मिश्रा बने नए अध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA) की जौनपुर इकाई का वार्षिक अधिवेशन रविवार देर शाम कचहरी स्थित मंगलम लॉन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल देते हुए वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया।

अधिवेशन का शुभारंभ राज्य नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की देखरेख UPMSRA के प्रदेश अध्यक्ष साथी नीरज श्रीवास्तव, राज्य उपाध्यक्ष साथी रघुवंश उपाध्याय, राज्य सचिव साथी आशुतोष त्रिपाठी एवं राज्य सह सचिव साथी राजेश रावत ने की। वक्ताओं ने दवा प्रतिनिधियों के हितों और कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
विशिष्ट अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
समारोह में मुख्य रूप से आईएमए (IMA) की अध्यक्षा डॉ. शुभा सिंह, आईडीए (IDA) अध्यक्ष डॉ. गौरव प्रकाश मौर्य, नीमा (NIMA) अध्यक्ष डॉ. डी.सी. मौर्या और सीडीए (CDA) के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा लायर्स यूनियन के साथी जय प्रकाश सिंह एवं आंगनवाड़ी अध्यक्षा श्रीमती सुनीता यादव ने भी सभा को संबोधित किया और सफल सम्मेलन के लिए संगठन को बधाई दी।
नई कार्यकारिणी का हुआ एलान
सत्र के अंतिम चरण में आगामी वर्ष 2026 के लिए नई टीम की घोषणा की गई। अनिल मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि अजय चौरसिया को सचिव और अच्युत दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनके साथ ही 19 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान इकाई अध्यक्ष साथी मनोज सिंह ने की तथा कुशल संचालन इकाई सचिव साथी अजय चौरसिया द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में मनोज सिंह, रवि सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव, अरुण सिंह, आकाश साहू, आकाश सिंह, प्रवीण मिश्रा, मुकेश मौर्या, विकाश सिंह, अमित सिंह, शैलेंद्र मौर्या, अजीत मौर्या और अनूप सिंह श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज