Fastblitz 24

दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला क्षेत्र !

जमीन–नौकरी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जौनपुर, । जनपद में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार दोपहर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दुधौरा निवासी लक्ष्मी शंकर यादव का कुछ लोगों से जमीन और नौकरी को लेकर विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को आरोपितों ने दुधौरा चौराहे पर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि पहले बदमाशों ने उन पर फायरिंग की, गोली लगने के बाद भी वे नहीं रुके और बंदूक की मुठिया तथा डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।बेकाबू मारपीट और फायरिंग के चलते मौके पर अफरा–तफरी मच गई। आसपास के लोग जान बचाकर इधर–उधर भागने लगे। बाद में स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति संभाली और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी।

एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी शंकर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।चश्मदीद और पड़ोसी राजन यादव के अनुसार, काफी देर तक गाली–गलौज, मारपीट और फायरिंग होती रही, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। उनका कहना है कि समय पर पुलिस आ जाती तो शायद इतनी बड़ी घटना न होती। लोगों में पुलिस की देरी को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।घटना के संबंध में पुलिस की ओर से देर शाम तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था। थाने स्तर पर सिर्फ इतना कहा गया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जाएगी। उधर, दिनदहाड़े हुई वारदात ने क्षेत्र की कानून–व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज