मेन्यू

लोड हो रहा है...

जौनपुर में लायन्स क्लब ‘क्षितिज’ की ‘हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका’ लॉन्च: BHU के पूर्व वीसी बोले- ‘पत्रिकाएं समाज का दर्पण, संस्कृति को देती हैं नई दिशा’

​नन्दगांव में आयोजित शपथग्रहण समारोह में दिग्गजों ने किया विमोचन; धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक जानकारियों का है अनूठा संगम

​जौनपुर। लायन्स क्लब ‘जौनपुर क्षितिज’ द्वारा तैयार की गई विशेष ‘हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका’ का भव्य विमोचन नन्दगांव में आयोजित मंडल शपथग्रहण समारोह के दौरान किया गया। इस दौरान देश-विदेश से जुटे गणमान्य अतिथियों और लायन्स पदाधिकारियों ने पत्रिका का अनावरण किया और इसे समाज के लिए एक अनमोल धरोहर बताया।

मुख्य अतिथि और दिग्गज हस्तियों ने किया विमोचन

​पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के वाइस चांसलर प्रो. अजीत चतुर्वेदी, अधिष्ठापन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान, उद्घाटनकर्ता विनय मित्तल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी और दुबई से आए विशिष्ट अतिथि राकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
​’समाज का वास्तविक चित्र प्रस्तुत करती हैं पत्रिकाएं’

​विमोचन के दौरान अतिथियों ने पत्रिका की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए:

​प्रो. अजीत चतुर्वेदी (वीसी, BHU): “पत्रिकाएं समाज का वास्तविक चित्र प्रस्तुत करती हैं। ये जनमानस की समस्याओं, संस्कृति और विचारों को प्रतिबिंबित करने के साथ-साथ समाज को सही दिशा दिखाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।”
​जितेन्द्र सिंह चौहान (अधिष्ठापन अधिकारी): “यह केवल एक पत्रिका नहीं है, बल्कि सेवा-संकल्प, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठन की गौरवशाली उपलब्धियों का एक जीवंत दस्तावेज है।”
​धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक जरूरतों का अनूठा दस्तावेज
​चार्टर अध्यक्ष शशांक सिंह रानू और संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने पत्रिका के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें आम जनमानस के लिए सामाजिक आवश्यकताओं की जरूरी जानकारियों के साथ-साथ हमारी समृद्ध धार्मिक मान्यताओं को संजोकर प्रकाशित किया गया है। यह पत्रिका हर वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

​समारोह में ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

​इस गरिमामयी अवसर पर जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेशचंद्र कक्कड़, वीडीजी टू श्याम बाबू वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष दिनेश टंडन, चीफ सेक्रेट्री सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह, लायन्स मेन अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, विष्णु सहाय, जय किशन साहू, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, सोमेश्वर केसरवानी, रितेश गुप्ता, संजय बूपा, वीरेंद्र मौर्य, संजय गुप्ता, डॉ. मदन मोहन वर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, नरेश सेठ सहित मंडल के विभिन्न शहरों से आए लायन्स पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय