
जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार, तीन मोटरसाइकिल और दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों पर गंभीर धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी का चालान न्यायालय भेज दिया है।
अर्टिगा और मोटरसाइकिलें बरामद
प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछितों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर झिंगुरिया तिराहे के पास से सुजुकी अर्टिगा कार (नम्बर UP62 CE 9525) के साथ छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह सभी अभियुक्त मु0अ0सं0 0077/2026, धारा-191(2)/115(2)/352/140(4)/110/351(3) बीएनएस और 3(2)(V) SC/ST एक्ट में वांछित थे।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
श्वेत सिंह उर्फ माइकल (21), निवासी ग्राम करियाँव, थाना मीरगंज।
अंकित यादव (19), निवासी ग्राम रामगढ़, थाना मीरगंज।
सभाजीत गौतम (18), निवासी ग्राम रामगढ़, थाना मीरगंज।
सूरज गौतम (20), निवासी ग्राम भिदूना, थाना मीरगंज।
नीरज गौतम (20), निवासी ग्राम भिदूना, थाना मीरगंज।
सचिन मौर्या (24), निवासी ग्राम भैंसहा, थाना बरसठी।
दूसरा मामला: सत्यम यादव गिरफ्तार
एक अन्य मामले में, बरसठी पुलिस ने धनीपुर तिराहे के पास से सत्यम यादव को गिरफ्तार किया। सत्यम यादव के पास से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (न0 UP62CR3825) और दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। सत्यम यादव दो मुकदमों में वांछित था:
मु0अ0स0 14/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/304(2)/317(2) बीएनएस और 3(2)(Va) SC/ST एक्ट।
मु0अ0सं0 0077/2026, धारा 191(2)/115(2)/352/140(4)/110/351(3) बीएनएस और 3(2)(V) SC/ST एक्ट।
आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के साथ उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे, उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल शेरबहादुर यादव और कांस्टेबल रिजवान अली शामिल थे।


Author: fastblitz24



