जौनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों की साइबर सेल पुलिस टीम को CEIR पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 200 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है। जौनपुर पुलिस द्वारा अब तक कुल 1,941 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ 90 लाख रुपये) बरामद कर नागरिकों को वापस लौटाए जा चुके हैं।
कई राज्यों से बरामद किए गए मोबाइल फोन अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (नगर) गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने देश और प्रदेश के कई जिलों से ये मोबाइल ट्रैस किए। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, भदोही सहित अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान से मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद फोनों में मुख्य रूप से वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं।
ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह एसएसपी जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन बांटे गए। खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों ने जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसएसपी ने जनता से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साइबर ठगी की स्थिति में 1930 डायल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है
चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह



