Fastblitz 24

​जौनपुर: सपा कार्यालय पर मनाई गई महाराजा निषादराज एवं महर्षि कश्यप की जयंती

 

जौनपुर

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को महाराजा गुह्यराज निषाद एवं महर्षि कश्यप की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।
​समारोह का शुभारंभ उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों आराध्यों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
​सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं निषादराज व महर्षि कश्यप: राकेश मौर्य
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा, “महाराजा गुह्यराज निषाद और महर्षि कश्यप का जीवन निस्वार्थ भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और समरसता कायम करनी होगी।”
​सैकड़ों सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता तूफानी निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव सहित वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, मालती निषाद और रामकेश बिंद ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशजीत यादव, श्रवण जायसवाल, संतोष मौर्य मुन्ना, अजय त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, कमाल आज़मी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज