राजेश नेत्र ट्रस्ट दिव्यांग विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का बढ़ाया मनोबल
जौनपुर:
जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत राजेश नेत्र ट्रस्ट दिव्यांग विद्यालय, जौनपुर में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 40 दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया।


कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया और उनके साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आई और उनका मनोबल बढ़ा, जिसे सभी ने अत्यंत सराहनीय प्रयास बताया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष जेसी सरला महेश्वरी के नेतृत्व में नीतू बर्नवाल, ममता कश्यप, वंशिका सिंह, ज्ञानेश्वरी गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता रखना ही सच्ची सेवा है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा यह एहसास कराना था कि वे किसी से कम नहीं हैं। संस्था द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।
Author: fastblitz24



