Fastblitz 24

नखास की काली-अन्नपूर्णा-चौरा मां का भव्य श्रृंगार: उमड़ा जनसैलाब*

 

जौनपुर: नगर के नखास मोहल्ले में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक काली-अन्नपूर्णा-चौरा माता का भव्य श्रृंगार हुआ। एकाद्वशी के दिन आयोजित इस अनुष्ठान में क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से माता रानी के दरबार को भव्य ढंग से सजाया गया, जो भक्तों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

शाम को आरती के बाद कन्या पूजन किया गया, जिसके बाद भण्डारा शुरू हुआ जो देर तक अनवरत चलता रहा। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक अशोक जायसवाल गप्पू ने किया।

इस दौरान क्षेत्रीय महिलाओं ने मन्दिर प्रांगण में पचरा गाया, वहीं भक्ति गीत की धुनों पर माता रानी के भक्त थिरकते नजर आये। कार्यक्रम को सफल बनाने में गहना कोठी परिवार के विवेक सेठ मोनू के अलावा अंकुर साहू, मक्खन जायसवाल, संतोष गुप्ता, गुड्डू यादव, चुनमुन जायसवाल, बाढू यादव, आर्यन जायसवाल, शुभम सरोज, प्रतीक जायसवाल, मनीष सरोज, विकास जायसवाल, मोहित निषाद, पंडित जायसवाल सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।

अन्त में संतोष निषाद ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज