जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थ्ति गोपी घाट के पास से पुलिस ने मृत अवस्था में पड़े छत्तीसगढ राज्य के रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति की लाश बरामद की है। वृद्ध व्यक्ति उसी स्थान पर भिक्षा मांगा करता था। मृतक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक मय पुलिस की टीम व कोबरा के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति मृत अवस्था में गोपीघाट पर लेटा हुआ है। पुलिस ने उसी दौरान मृतक का नाम और पता के बारे में स्थानीय लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मृतक भिक्षा मांग कर अपना जीविकापार्जन कर रहा था और पिछले कई दिनों से गोपी घाट पर रह रहा था। इस मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक के मृत्यु का कारण अत्यधिक ठंड से होना बताया है। मृतक के जामा तलाशी करने पर मृतक के पहने हुए जैकेट की जेब से उसका आधार कार्ड मिला जिस पर उसका नाम जगदीश सोरी पुत्र मिलाप सोरी पता अटल चौक, कन्नेवाडा, कराही जिला बलोद, छत्तीसगढ़ ज्ञात हुआ। मृतक की लाश को कोबरा के कर्मचारियों की मदद से पुलिस ने मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार जनों से संपर्क कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति है। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

Author: fastblitz24



